फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं के सेवा कार्य पर आधारित ई-बुक तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। प्रदेश भाजपा ने लॉकडाउन में पार्टी कार्यकर्ताओं के सेवा कार्यों पर बनाई गई सभी 22 जिलों की ‘सेवा ही संगठन’ नामक ई-बुक तैयार की है। इस पुस्तक का रविवार को गुरुग्राम में प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन

प्रदेश महामंत्री वेदपाल एडवोकेट ने बताया कि ई-बुक हिंदी, अंग्रेजी और पंजाबी भाषा में तैयार की गई है। ई-बुक पार्टी के आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग ने बनाई है। वहीं आईटी एवं सोशल मीडिया के प्रदेश संयोजक अरुण यादव ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा की। इस संबंध में पार्टी ने पूरे देश में ई-बुक बनाने का फैसला लिया था। इसके तहत राष्ट्रीय, राज्य, जिला और मंडल स्तर पर ई-बुक बनाए जाने का काम कार्यकर्ताओं ने किया है।
प्रदेश में ई-बुक के निर्माण की जिम्मेदारी आईटी एवं सोशल के प्रदेश सह संयोजक अरविंद सैनी को सौंपी। प्रदेश स्तरीय ई-बुक की लांचिंग के बाद जिला स्तर की ई-बुक भी तैयार कर ली गई हैं। अरविंद सैनी ने बताया कि जल्द ही सभी 300 मंडलों की ई-बुक भी तैयार कर इनकी लांचिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें