फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: दुष्कर्म मामले में सजा काट रहा राम रहीम की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव, कल मेदांता में हुआ था भर्ती

Mon, 07 Jun 2021 03:39 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम

सार

रविवार को उसे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पेट दर्द के बाद टेस्ट के लिए उसे मेदांता लाया गया था। अस्पताल में कल उसकी कोरोना जांच की गई, जिसमें वह संक्रमित पाया गया था।
विज्ञापन
गुरमीत राम रहीम सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुष्कर्म मामले में सजा काट रहा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीरेंद्र यादव ने यह जानकारी दी है। रविवार को उसे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पेट दर्द के बाद टेस्ट के लिए उसे मेदांता लाया गया था। अस्पताल में कल उसकी कोरोना जांच की गई, जिसमें वह संक्रमित पाया गया था।

विज्ञापन

 
वह रोहतक के सुनारिया जेल में सजा काट रहा है। पेट में दर्द की शिकायत के बाद उसे पीजीआई में पिछले दिनों भर्ती कराया गया था। वहां डॉक्टरों ने पेट का सीटी स्कैन किया था। इसके बाद डॉक्टरों ने पेट स्कैन और दूसरी जांच की सलाह दी थी, लेकिन उसकी वहां सुविधा नहीं थी। इसलिए उसे मेदांता ले आया गया। पीजीआई रोहतक में उसने कोरोना जांच कराने से मना कर दिया था।

मेदांता प्रबंधन के मुताबिक राम रहीम को रविवार सुबह करीब 11:30 बजे अस्पताल लाया गया। वहां वरिष्ठ चिकित्सकों की निगरानी में उसकी प्राथमिक स्वास्थ्य जांच की गई थी। इसके बाद कोरोना जांच हुई, जिसमें वह संक्रमित पाया गया था। डॉक्टरों के मुताबिक हार्ट और पेट की जांच रिपोर्ट आने के बाद उसका उपचार किया जाएगा। राम रहीम लंबे समय से ब्लड प्रेशर व डायबिटीज से भी पीड़ित है। 
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक राम रहीम अस्पताल पहुंचते ही हनीप्रीत से मिलने की जिद कर रहा था। सुरक्षा कारणों से अस्पताल के बाहर अतिरिक्त पुलिस की तैनाती की गई है। राम रहीम के मेदांता पहुंचते ही उसके समर्थक भी वहां पहुंच गए, लेकिन किसी को भी अस्पताल परिसर में दाखिल नहीं होने दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें