फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से 2 की मौत, 55 नए मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। कोरोना संक्रमण का असर कम होने के साथ सक्रिय मरीजों की संख्या भी अब कम होने लगी है। इसके चलते जिले का रिकवरी रेट भी अब तेजी से बढ़ रहा है। इसी क्रम में रविवार को जिले में कोरोना के 55 नए मरीज आए तो 50 संक्रमितों को स्वस्थ घोषित किया गया। वहीं, 2 मरीजों की मौत भी हुई।
विज्ञापन

इसी के साथ जिले में अब सक्रिय मरीजों की कुल संख्या कम होकर 812 रह गई है, जिसमें से 731 संक्रमित होम आइसोलेट हैं। इसमें से 80 मरीजों का कोविड अस्पताल व 1 मरीज का कोविड केयर सेंटर में इलाज चल रहा है। अब रोजाना आने वाले नए मरीजों के मुकाबले स्वस्थ होने वालों की संख्या कई गुना ज्यादा रहती है।
2 मरीजों की मौत के बाद अब जिले में कोरोना के चलते होने वाली मौतों की संख्या बढ़कर 848 पर पहुंच गई है। 55 नए मरीज आने के बाद अब कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख 80 हजार 312 पर पहुंच गया है। वहीं, 1 लाख 78 हजार 652 संक्रमित अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। रविवार को जिले में 4458 लोगों ने कोरोना की जांच के लिए नमूने दिए, जिसमें से 1084 ने रैपिड एंटीजन जांच व 3374 मरीजों ने आरटी-पीसीआर जांच के लिए नमूने दिए। अभी 2322 लोगों की जांच रिपोर्ट लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें