गुरुग्राम। जिले के भोंडसी क्षेत्र में बुधवार को तीन अवैध कॉलोनियों पर बड़ा तोड़फोड़ अभियान चलाया गया। पुलिस बल की मदद से 11 एकड़ भूमि पर फैले इन अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया। इस कार्रवाई में 41 डीपीसी, पांच चहारदीवारी और सात अन्य संरचनाएं गिराई गईं। भोंडसी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत यह अभियान सफलतापूर्वक पूरा किया गया। अधिकारियों ने बताया कि इन कॉलोनियों में पक्की और कच्ची सड़कों का पूरा नेटवर्क भी बना लिया गया था। तोड़फोड़ दल ने इन सड़कों को भी पूरी तरह से हटा दिया। ब्यूरो
एचएसवीपी का अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी
गुरुग्राम। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने बुधवार को गुरुग्राम के विभिन्न सेक्टरों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान सेक्टर-10, 37सी, 37 पार्ट-2 और सेक्टर-5 में बड़े पैमाने पर अवैध कब्जों को ध्वस्त किया गया। एचएसवीपी अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई उच्चतम न्यायालय के आदेशों के अनुसार की जा रही है और आगे भी जारी रहेगी। संपदा अधिकारी -1 राकेश सैनी के आदेश पर एचएसवीपी की प्रवर्तन टीम ने पुलिस बल के साथ कार्रवाई की। ब्यूरो