एसोसिएशन ने सफाई नहीं होने पर दी आंदोलन की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर के प्रमुख सदर बाजार में सफाई व्यवस्था खराब होने से दुकानदारों और कारोबारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गंदगी और कूड़े के कारण ग्राहक खरीदारी से कतरा रहे हैं, जिससे कारोबार प्रभावित हो रहा है। गुरुग्राम बिजनेस एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्रशासन को सफाई व्यवस्था सुधारने की चेतावनी दी है।
एसोसिएशन ने बताया कि सदर बाजार प्रमुख व्यावसायिक बाजार है, जहां नियमित सफाई नहीं होती है। कारोबारियों ने प्रशासन से नियमित सफाई, कूड़े के उठान और गंदगी रोकने की प्रभावी व्यवस्था मांगी है। दुकानदार हेमंत अग्रवाल ने कहा कि जल्द सुधार न होने पर वे वरिष्ठ अधिकारियों से मिलेंगे। अमर सक्सेना ने बताया कि स्वच्छ बाजार से व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और शहर की छवि भी बेहतर होगी।
बाजार में गंदगी होने से सबसे ज्यादा परेशानी ग्राहकों को हो रही है। कई ग्राहक बाजार में आने के बाद जल्द लौट जाते हैं। इससे दुकानदारों के कारोबार पर भी असर पड़ रहा है। -रोशनलाल मंगला, गुड़गांव व्यापार मंडल अध्यक्ष
दुकानों के आसपास सफाई नहीं होने से पूरे बाजार का माहौल खराब हो गया है। त्योहार और खरीदारी के सीजन में बड़ी संख्या में ग्राहक बाजार पहुंचते हैं, ऐसे में सफाई व्यवस्था बेहतर होना बेहद जरूरी है। - दीपक, दुकानदार
दीपक। सदर बाजार वाली खबर के लिए
दीपक। सदर बाजार वाली खबर के लिए