फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: देर शाम हुई बारिश व ओलावृष्टि से फसलों को हुआ नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
- किसानों ने प्रशासन से नुकसान का जायजा लेकर मुआवजे की मांग की
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



पटौदी, गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी में शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ली। शुक्रवार देर शाम हल्की बारिश होने के चलते लोगों को गर्मी सेे राहत मिली। दूसरी ओर पटौदी क्षेत्र में ओले पड़ने से फसलों का नुकसान हुआ है। किसाानों ने फसल नुकसान के लिए प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। शहर में सुबह की शुरुआत तेज धूप से हुई वहीं शाम को आसमान में बादल छा गए। शहर का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आज तेज हवाओं के साथ बारिश होने के आसार है। बारिश के बाद तापमान में कमी के आसार है। साथ ही अगले हफ्ते शहर के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा हो सकता है।
शहर की हवा भी रही सामान्य



शुक्रवार को शहर की हवा भी सामान्य रही। केंद्रीय पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 173, विकास सदन का वायु गुणवत्ता सूचकांक 109, सेक्टर- 51 का वायु गुणवत्ता सूचकांक 196, टेरी ग्राम का वायु गुणवत्ता सूचकांक 215, सेक्टर- 2 आईएमटी का वायु गुणवत्ता सूचकांक 60 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




पटौदी में हुई ओलावृष्टि



पटौदी में बारिश के साथ- साथ ओलावृष्टि भी हुई। ओलावृष्टि से गांव मऊ लोकरी, दौलताबाद कुणी, बलेवा, खोड, महनिवास, घिल्लावास, तेलपुरी, गोरियावास, नानूकलां,शेयद शाहपुर, बासपदमका, भोकरका, खलीलपुर, खेतियावास, खानपुर, तुर्कापुर, बस्तपुर ,लोकरा, भोडाखुर्द आदि गांवों में किसानों की फसलें पूरी से नष्ट हो गई है। मिर्जापुर निवासी किसान सत्यनारायण यादव ने बताया कि

बारिश और ओलावृष्टि से खडी गेंहू, जौ की फसलें खराब हो गई जिससे भारी नुकसान हुआ है। किसानों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें