फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी में निर्माण कार्य दिलाने के नाम पर 30 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
कांट्रेक्ट दिलाने के नाम पर 30 लाख ठगे
विज्ञापन

गुरुग्राम। लार्सन एंड ट्रबो (एल एंड टी) कंपनी के निर्माण कार्य का कांट्रेक्ट दिलवाने के नाम पर 30 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। आरोप दो लोगों ने अपने पुराने दोस्त पर लगाया है। फिलहाल मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन

सेक्टर-10ए निवासी कुलदीप कादियान व लोकेश भारद्वाज ने शिकायत में कहा कि वे कंस्ट्रक्शन साइट पर निर्माण कार्य करते हैं। विभिन्न कंपनियों के ठेके लेकर काम करते हैं। उन्हें पहले एक कंपनी में गाजियाबाद उत्तर प्रदेश निवासी अब्बास व अली मोहम्मद ने काम दिलवाया था, जिसकी एवज में उन्होंने 15 लाख रुपये लिए थे। उन्होंने 2016 में अब्बास व अली से दोबारा संपर्क किया। आरोपियों ने अपना ऑफिस एमजी रोड पर बनाया हुआ था। आरोपियों ने उन्हें सेक्टर-112 द्वारका एक्सप्रेस-वे के पास एल एंड टी कंपनी की निर्माण साइट पर काम दिलाने की बात कही। इस पर उनका 30 लाख रुपये में सौदा तय हो गया। रुपये देने के बाद आरोपियों ने उसे एक मशीन भी खरीदवाई। उन्होंने एक कांट्रेक्ट भी बनवाकर दिया। जब वे साइट पर काम शुरू करने गए तो उनसे कांट्रेक्ट मांगा गया। जांच के दौरान पता लगा कि उन्हें फर्जी कांट्रेक्ट बनाकर दिया गया है। मामले की जांच कर रहे सहायक उप निरीक्षक सचिन ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें