फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में मिला बुजुर्ग का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में खेत में मिला बुजुर्ग का शव
विज्ञापन

सोहना। सोहना खंड के गांव खेड़ला में मंगलवार को बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस जांच में सामने आया है कि बुजुर्ग के हाथ और पैरों पर चोट के निशान मिले हैं, जिसके आधार पर मारपीट कर बुजुर्ग की हत्या करने का अंदेशा जताया जा रहा है। पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंच जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के भाई का बयान दर्ज किया है।
विज्ञापन

मृतक के भाई सुखराम पाल के मुताबिक मंगलवार सुबह आसपास के लोगों ने खेत में जगरूप पुत्र रघुबीर (60) का शव देखे जाने के बाद परिजनों को सूचित किया। सूचना के बाद मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी जिस पर सोहना थाना पुलिस की टीम समेत फॉरेंसिक विशेषज्ञ और डॉग स्क्वॉयड की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई। जांच में सामने आया कि मृतक जगरूप शराब का सेवन करते थे। वह खेेती बाड़ी का काम करते थे। सोमवार रात करीब सात बजे वह ट्रैक्टर लेकर खेतों में गए थे। रात को उन्हें सूचना मिली कि जगरूप ने शराब के नशे में ट्रैक्टर को खंभे में मार दिया है रात को खोजबीन के बाद भी उसका सुराग नहीं मिलने पर परिजन घर लौट आए। मंगलवार सुबह 6 बजे ग्रामीणों ने उन्हें मृत अवस्था में खेत में पड़ा देखा। परिजनों ने हत्या के मामले में किसी पर भी शंका नहीं जताई है। थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश कुमार ने बताया मृतक के सिर, हाथ व पैर पर चोट के निशान पाए गए हैं लेकिन परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस ने शुरुआती जांच के आधार पर 174 की कार्रवाई की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मंगलवार शाम तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें