फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथियों सहित अधिवक्ता करता था गाडिय़ों के टाचर चोरी, 5 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
साथियों सहित अधिवक्ता करता था टायर चोरी, 5 गिरफ्तार
विज्ञापन

गुरुग्राम। गाड़ियों के टायर चोरी करने वाले गिरोह का सेक्टर-40 थाना पुलिस ने पर्दाफाश किया है। मामले में अधिवक्ता सहित 5 आरोपियों को पुलिस ने क्षेत्र से रविवार देर शाम गिरफ्तार किया है। आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने वेंटो कार, जेक, टायर लीवर बरामद किए हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों के कब्जे से अनेक वारदात का खुलासा होने की संभावना है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-40 निवासी सौरभ कुमार नायक ने रविवार को शिकायत दी थी कि उनके घर के बाहर खड़ी गाड़ी के टायर चोरी हो गए हैं। जिस वक्त यह वारदात हो रही थी उस वक्त उन्होंने शोर मचाकर आसपास के लोगों को एकत्र कर लिया और आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान सेक्टर-38 निवासी अधिवक्ता पुनीत (26), गांव झाड़सा निवासी गजेंद्र उर्फ गज्जू (19), सन्नी (19), अमन कुमार (18), दीपक (21) के रूप में हुई। पूछताछ में पता लगा कि पुनीत जिला अदालत में अधिवक्ता है। जबकि गजेंद्र सेक्टर-40 में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान चलाता है। सन्नी डीजे साउंड का काम करता है। वारदात को अंजाम देने से पहले वह महंगी लग्जरी गाड़ियों को ढूंढते थे और उनकी रेकी करते थे। मौका मिलते ही आरोपी उनके टायर चोरी कर पुनीत की वेंटो गाड़ी में चोरी कर ले जाते थे। वह ऐसे वाहनों की तलाश करते थे जिसके टायरों की बिक्री कम से कम 30 से 40 हजार रुपये में हो। जेक लगाकर टायर निकालने के बाद गाड़ी को ईंट के सहारे छोड़कर फरार हो जाते थे। आरोपियों के कब्जे से चोरी के 4 टायर भी बरामद किए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें