बदमाश गोगा ने पूर्व सरपंच से रंगदारी मांगी
गुरुग्राम। पालम विहार थाना क्षेत्र में पूर्व सरपंच से फोन पर जान से मारने की धमकी देकर तीन लाख की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पूर्व सरपंच की शिकायत पर पुलिस ने बदमाश मनीष उर्फ गोगा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मोलाहेड़ा के पूर्व सरपंच मनोज कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि 15 अगस्त को रात दस बजे उनके मोबाइल पर कॉल आई। कॉल करने वाले शख्स ने खुद को डूंडाहेड़ा निवासी बदमाश मनीष उर्फ गोगा बताया। उसने कहा कि सुबह तक तीन लाख रुपए दे देना वर्ना गोली मार दूंगा। अगले दिन दोपहर करीब 1.40 बजे दोबारा उस नंबर से कॉल आई। जान से मारने की धमकी दी गई। गोगा के ऊपर पहले भी एक हत्या का मामला चल रहा है।