फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोन का झांसा देकर एनएसजी कमांडों से ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
लोन का झांसा देकर एनएसजी कमांडो से 40 हजार ठगे
विज्ञापन

क्रॉसर..
- 12 लाख का लोन कम ब्याज पर दिलाने का किया था वादा
गुरुग्राम। राष्ट्रीय सुरक्षा गारद (एनएसजी) मानेसर सेंटर के कमांडो के साथ लोन दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने कमांडो को 12 लाख रुपये का लोन दिलाने का झांसा देकर 40 हजार की ठगी कर ली। शिकायत पर बृहस्पतिवार को मानेसर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
कमांडो हरीशचंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 3 मई को एक युवक ने फोन पर खुद को बैंककर्मी बताते हुए 12 लाख का लोन पास कराने का झांसा दिया। पीड़ित कमांडो उसके झांसे में आ गया और कम ब्याज पर लोन लेने के लिए तैयार हो गया। आरोपी ने पहले प्रोसेसिंग फीस के नाम पर 40 हजार रुपये खाते में जमा कराने के लिए कहा। कमांडो ने आरोपी के दिए खाते में 40 हजार जमा करा दिए।
विज्ञापन

आरोप है कि उसके बाद आरोपी ने अपना मोबाइल नंबर बंद कर दिया। बृहस्पतिवार को इस संबंध में कमांडो ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद आधार पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया। थाना प्रभारी के मुताबिक बैंक खाते के आधार पर आरोपी की डिटेल खंगाली जा रही है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

----------------------
धोखे से क्रेडिट कार्ड से 50 हजार की खरीदारी की
गुरुग्राम। न्यू कॉलोनी थाना क्षेत्र में युवक के क्रेडिट कार्ड से 50 हजार की खरीदारी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विजय पार्क निवासी देवेंद्र मोंगिया ने न्यू कालोनी थाना पुलिस में दी शिकायत में बताया कि पिछले साल 16 नवंबर को किसी ने उनके क्रेडिट कार्ड से 51,540 रुपये की शॉपिंग कर ली। इस संबंध में साइबर सेल की जांच के बाद बृहस्पतिवार को न्यू कॉलोनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
---------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें