फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लग्जरी गाड़ी बेचने के नाम पर धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
लग्जरी गाड़ी बेचने के नाम पर धोखाधड़ी
विज्ञापन

गुरुग्राम। पुरानी गाड़ी बेचने वाली एजेंसी ने व्यवसायी से 18 लाख रुपये लेने के बाद भी गाड़ी नहीं दी। पुलिस ने शिकायत के बाद भी जब कार्रवाई नहीं की तो पीड़ित ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। अदालत के आदेश पर मंगलवार को पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 156(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, रोजवुड सिटी सेक्टर-49 निवासी सुमित वर्मा ने कहा कि उन्होंने एएसआर सेल्स एंड सर्विस एजेंसी मुस्तफाबाद दिल्ली से फॉरच्यूनर गाड़ी खरीदने के लिए संपर्क किया था। यहां बुराड़ी दिल्ली निवासी आशु खान, फिरोज खान, अवनीश जैन से उनकी मुलाकात हुई। गाड़ी देखने के बाद उन्होंने 18 लाख रुपये में सौदा तय कर दिया। आरोप है कि सौदे के अनुसार उन्होंने गाड़ी की 18 लाख रुपये पेमेंट कर दी। रुपये लेने के बाद भी आरोपियों ने उन्हें गाड़ी नहीं दी। इस पर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। पीड़ित ने अदालत में याचिका दायर कर गुहार लगाई। अदालत ने मामले में सेक्टर-50 थाना पुलिस को मामला दर्ज कर जांच करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें