मौदहा। कानपुर में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद सतर्क हुए प्रशासन ने अरतरा गांव स्थित एक शराब के ठेके में छापा मारा। अवैध रूप से बेची जा रही शराब बरामद करने के साथ ही इसके ठेकेदार मोतीलाल पर एफआईआर दर्ज कर जेल भेजा है। वहीं इसी ठेके के निकट एक गुमटी संचालक बाबूलाल के जरिए भी अवैध शराब बिक्री करा रहा था, जिसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। हालांकि कस्बे सहित विभिन्न ग्रामीण क्षेत्र में मनमानी तरीके से शराब का कारोबार फल फूल रहा है।
अवैध शराब बेंचने के आरोप में ठेकेदार को जेल भेजा