फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ाड़ी से उतरी युवती से बाइक सवार ने छीना बैग

विज्ञापन
विज्ञापन
गाड़ी से उतरी युवती से बाइक सवार ने छीना बैग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गाड़ी से उतरी युवती से बाइक सवार ने बैग छीन लिया। युवती के शोर मचाने पर कुछ लोगों ने आरोपी का पीछा भी किया, लेकिन आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार डीएलएफ फेस-5 निवासी कविता एट्रोले ने डीएलएफ फेस-1 थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह अपनी इंडीवर गाड़ी से अर्जुन मार्ग मार्केट गई थी। गाड़ी से उतरते ही बाइक पर एक युवक आया जो उनके हाथ से बैग छीनता हुआ फरार हो गया। उन्होंने शोर मचाया जिस पर कुछ लोग उसके पीछे भी लगे, लेकिन आरोपी गाड़ियों के बीच से कट मारता हुआ फरार हो गया। इस पर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस को शिकायत में उन्होंने बताया कि उनके बैग में करीब 12 हजार रुपये नकद, क्रेडिट/डेबिट कार्ड सहित अन्य जरूरी दस्तावेज थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें