फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के रिकॉर्ड 2338 नए मरीज मिले, ओमिक्रॉन के 6 केस

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। एक दिन की हल्की राहत के बाद रविवार को फिर से रिकॉर्ड संख्या में कोरोना संक्रमण के 2338 नए मरीज मिले। इसके साथ ही जिले में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 8473 तक पहुंच गई है जिसमें से अब 55 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। रविवार को 507 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। ओमिक्रॉन के 6 केस मिले।
विज्ञापन

एक दिन पहले शनिवार को रोज मिलने वाले नए मरीजों की संख्या कम होकर 1500 से भी नीचे आ गई थी। इससे उम्मीद जगी थी कि कोरोना की रफ्तार कम होगी लेकिन अगले ही दिन मरीजों की संख्या 2000 के पार पहुंच गई। हालांकि 90 फीसदी से ज्यादा लोगों में टीकाकरण होने के चलते गंभीर मरीजों की संख्या काफी कम है तो वहीं अस्पतालों में उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी कुल सक्रिय मरीजों के मुकाबले काफी कम है।
कोरोना के नए मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही जांच की रफ्तार भी काफी बढ़ा दी गई है। इसी क्रम में रविवार को जांच के लिए 11296 नमूने लिए गए, जिसमें से 2367 नमूनों की रैपिड एंटीजन किट के जरिये जांच की जाएगी। जांच का दबाव बढ़ने के साथ लंबित जांच रिपोर्ट की संख्या भी बढ़ती जा रही है। इसी क्रम में अब सरकारी लैब में 2295 नमूनों की जांच रिपोर्ट लंबित है।
विज्ञापन

भले ही रोज बड़ी संख्या में कोरोना के नए मरीज मिल रहे हों लेकिन अब भी मरीजों की स्थिति गंभीर नहीं है। यही वजह है कि मौतों का आंकड़ा भी स्थिर है। दिसंबर माह में भी सिर्फ 2 मरीजों की कोरोना के कारण मौत हुई थी। जिले में टीकाकरण की प्रक्रिया भी लगातार तेज गति से चल रही है। इसी क्रम में रविवार को 7906 लोगों को पहली डोज व 6232 लोगों को दूसरी डोज दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें