सुनील युवती को कार में बिठाकर पटौदी लाया और वहां के एक होटल में ले गया, जहां पर उसका दोस्त राजेंद्र पहले से ही मौजूद था। होटल में सुनील व राजेंद्र ने उसके साथ जबरदस्ती सामूहिक दुष्कर्म किया और भाग गए।
गुरुग्राम के पटौदी में शनिवार को एक युवती ने दो युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। युवती ने कहा कि वह बिलासपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक कंपनी में काम करती है। सुनील नाम के युवक को पहले से जानती है। उसको रुपयों की जरूरत थी तो उसने सुनील से कुछ पैसे मांगे। इस पर उसने पटौदी चलकर पैसे देने की बात कही।
विज्ञापन
सुनील युवती को कार में बिठाकर पटौदी लाया और वहां के एक होटल में ले गया, जहां पर उसका दोस्त राजेंद्र पहले से ही मौजूद था। होटल में सुनील व राजेंद्र ने उसके साथ जबरदस्ती सामूहिक दुष्कर्म किया और भाग गए। इसके बाद परेशान युवती ने 100 नंबर पर कॉल की। जिससे उसे पुलिस की मदद मिली। पटौदी थाना पुलिस ने पीड़ित युवती की तहरीर पर सुनील व राजेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।