महाराष्ट्र, केरल, गोवा, तमिलनाडु में कोरोना के नए वेरिएंट की पुष्टि के बाद इन राज्यों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। ऐसे में जिले में भी हालात चिंताजनक होते देर नहीं लगेगी। इससे बचने के लिए सतर्कता ही एकमात्र उपाय है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, कोरोना के नए मरीजों पर पूरी निगरानी रखी जा रही है। उनके संपर्क में आने से लोगों को रोकने के भी उपाय किए गए हैं।