फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पनीर ने कराया खून-खराबा: छोटे-छोटे टुकड़े काटने की बात सुनकर भड़का कुक, दे डाला खौफनाक वारदात को अंजाम

Tue, 15 Mar 2022 05:40 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम।

सार

पनीर के बड़े टुकड़े काटने की वजह से एक होटल में काम करने वाले दो कर्मियों के बीच विवाद हो गया। जिसमें आरोपी ने अपने साथ पर हमला कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। उधर, घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पनीर की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पनीर के बड़े टुकड़े की जगह छोटा टुकड़ा करने की बात कहना एक कुक को महंगा पड़ गया। आरोप है कि टोकने से नाराज हुआ कुक अपने साथी कुक पर चाकू से हमला कर फरार हो गया। पुलिस ने पीड़ित कुक की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ गुरुग्राम के सेक्टर-50 थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सेक्टर-50 थाना पुलिस को दी शिकायत में मूलरूप से सोनीपत निवासी सौरव ने बताया कि वो सेक्टर-49 स्थित वाटिका बिजनेस पार्क में स्थित एक होटल में कुक का काम करता है। पिछले दो माह से इसी होटल में काम कर रहा है।

बड़े टुकड़े करने की बजाय छोटे करने की बात कही
उसने बताया कि 10 मार्च की रात आठ बजे होटल की रसोई में सोनीपत निवासी सुनील, असम निवासी विष्णु और असम निवासी स्वर्ण माया पांडा काम कर रहे थे। वह रसोई में मशरूम लेने के लिए गया था। तभी उसने देखा कि विष्णु रसोई में चाकू से पनीर काट रहा था। सौरव ने बताया कि उसने विष्णु से पनीर के बड़े टुकड़े करने की बजाय छोटे टुकड़े करने की बात कही। इस बात पर टोकने से विष्णु नाराज हो गया और उसे गाली देने लगा।
 
विज्ञापन

गाली देने से रोका तो पेट में चाकू मार दिया
घायल का आरोप है कि उसने विष्णु को गाली देने से रोका तो उसने उसके पेट में चाकू मार दिया। चाकू लगने से घायल चिल्लाया और जमीन पर गिर गया। आवाज सुनकर होटल प्रबंधक राविया अग्रवाल व स्टाफ के अन्य कर्मचारी वहां आए और घायल अवस्था में उसे पास के निजी अस्पताल ले गए। जहां से बाद में परिजन घायल को पीजीआई रोहतक ले गए। पुलिस ने घटना की शिकायत मिलने पर सोमवार को सेक्टर-50 थाना में मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें