फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूंह हिंसा: कांग्रेस विधायक मम्मन खान को आज कोर्ट में किया जाएगा पेश, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा; इंटरनेट किया बंद

Fri, 15 Sep 2023 01:28 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नूंह

सार

नूंह जिला अदालत के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई, जहां मम्मन खान को आज पेश किया जाएगा। मामन खान को गुरुवार देर रात को राजस्थान से गिरफ्तार कर किया गया था। 
विज्ञापन
विधायक मामन खान - फोटो : फेसबुक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नूंह हिंसा की साजिश रचने के आरोप में हरियाणा पुलिस ने फिरोजपुर झिरका से कांग्रेस विधायक मामन खान को गुरुवार देर रात को राजस्थान से गिरफ्तार कर किया गया था। एडीजीपी ममता सिंह ने बताया कि हरियाणा कांग्रेस विधायक मम्मन खान को राज्य पुलिस ने नूंह हिंसा मामले में गिरफ्तार किया। हरियाणा सरकार ने नूंह जिले में आज सुबह 10 बजे से 16 सितंबर को रात 12 बजे तक मोबाइल इंटरनेट अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, नूंह जिला अदालत के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई, जहां मम्मन खान को आज पेश किया जाएगा। नूंह के डीसी धीरेंद्र खड़गता ने कहा कि अप्रिय घटना ना हो इसलिए हमने धारा 144 लागू की है। हमने इंटरनेट भी बंद करने के आदेश दिए हैं। हमने लोगों से अपील की है कि वे जुमा की नमाज घर में करें। जैसे स्थिति सामान्य होगी हम सामान्य स्थिति की ओर आने लगेंगे।

विज्ञापन




नूंह के एसपी नरेंद्र बिजारनिया ने कहा कि अब तक 60 FIR दर्ज की हैं और 330 लोगों को गिरफ्तार किया है। सोशल मीडिया से हिंसा भड़काने को लेकर 11 लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज़ हुए हैं और पांच लोग गरिफ्तार हुए हैं। जांच में पाया गया है कि कुछ यूट्यूब और टेलीग्रम चैनल ऐसे हैं जिनका कनेक्शन सीमा पार (पाकिस्तान) से है। इनका किसी भी अप्रीय घटना में हिंसा भड़काने का काम होता है।


हरियाणा सरकार ने गुरुवार को ही हाईकोर्ट में बताया कि 31 जुलाई को नूंह में भड़की सांप्रदायिक हिंसा के संबंध में दर्ज एफआईआर में से एक में कांग्रेस विधायक मामन खान को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस के पास मामन खान के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं।
विज्ञापन


सबूतों का मूल्यांकन करने के बाद ही कांग्रेस विधायक खान को आरोपी बनाया गया है। राज्य सरकार के वकील ने यह रहस्योद्घाटन उस समय किया जब गुरुवार को पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में खान की याचिका पर सुनवाई चल रही थी। मामन खान ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर अपने खिलाफ किसी किसी भी दंडात्मक कार्रवाई से राहत की मांग की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें