फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: रक्षाबंधन पर लंबी दूरी की ट्रेनों में नहीं मिल रही कंफर्म टिकट

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे प्रदेशों के लोगों को अपने घर जाने में होगी परेशानी, तत्काल टिकट के लिए लगा रहे जुगाड़
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। रक्षाबंधन त्योहार पर लंबी दूरी की ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिलने के कारण दूसरे प्रदेशों के लोगों को अपने घर जाने में परेशानी होगी। 28 अगस्त को रक्षाबंधन त्योहार है, ऐसे में दूसरे प्रदेशों के लोग अपने घरों में त्योहार मनाने की तैयारी कर रहे हैं। लंबी दूरी की ट्रेनों में वेटिंग होने के कारण लोग तत्काल में टिकट बुक कराकर सफर करने के लिए जुगाड़ बैठा रहे हैं।
तत्काल में निर्धारित संख्या में टिकट होने के कारण कम ही लोगों को कंफर्म सीट मिलने की उम्मीद है। ऐसे में काफी लोग गुरुग्राम से उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, झारखंड, मध्य प्रदेश जाने वाली बसों में सफर करके रक्षाबंधन त्योहार पर जाने की योजना बना रहे हैं। गुड़गांव रेलवे स्टेशन पर ठहराव करके राजस्थान, अहमदाबाद, जैसलमेर, काठगोदाम, ऋषिकेश व जम्मू की ओर विभिन्न शहरों को जाने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों में लोगों को कंफर्म टिकट नहीं मिल रहीं। स्लीपर क्लास के अलावा थर्ड व सेकंड एसी श्रेणी में भी वेटिंग टिकट है।
विज्ञापन

अजमेर से जम्मू तवी जाने वाली पूजा एक्सप्रेस ट्रेन-12413 के स्लीपर क्लास में 25 अगस्त को 27 आरएसी, 26 अगस्त को 60 आरएसी, 27 अगस्त को 52 वेटिंग व 28 अगस्त को 64 आरएसी हैं। वहीं, जम्मू तवी से अजमेर जाने वाली पूजा एक्सप्रेस ट्रेन-12414 के स्लीपर क्लास में 25 अगस्त को 50 वेटिंग, 26 अगस्त को 31 वेटिंग, 27 अगस्त को 38 वेटिंग व 28 अगस्त को 58 आरएसी है।
काठगोदाम से जैसलमेर जाने वाली रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन-15014 के स्लीपर क्लास में 25 अगस्त को 68 वेटिंग, 26 अगस्त को 70 वेटिंग, 27 अगस्त को 103 वेटिंग व 28 अगस्त को 71 वेटिंग है। थर्ड एसी में 25 अगस्त को 44 वेटिंग, 26 अगस्त को 28 वेटिंग, 27 अगस्त को 33 वेटिंग व 28 अगस्त को 21 वेटिंग है। दिल्ली सराय रोहिल्ला से उदयपुर तक चलने वाली चेतक एक्सप्रेस ट्रेन-20473 में 25 अगस्त को 55 वेटिंग, 26 अगस्त को 48 वेटिंग, 27 अगस्त को 135 वेटिंग व 28 अगस्त को 49 वेटिंग हैं। वहीं, चेतक एक्सप्रेस ट्रेन-20474 में 25 अगस्त को 73 आरएसी वेटिंग, 26 अगस्त को 80 आरएसी वेटिंग, 27 अगस्त को 105 आरएसी वेटिंग हैं।
विज्ञापन

दिल्ली से साबरमती तक चलने वाली आश्रम एक्सप्रेस ट्रेन-12916 में 25 अगस्त को 21 वेटिंग, 26 अगस्त को 65 वेटिंग, 27 अगस्त को 73 वेटिंग व 28 अगस्त को 75 आरएसी वेटिंग है। साबरमती से दिल्ली चलने वाली आश्रम एक्सप्रेस ट्रेन-12915 में 25 अगस्त को 96 वेटिंग, 26 अगस्त को 107 वेटिंग, 27 अगस्त को 104 वेटिंग व 28 अगस्त को 32 वेटिंग है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें