फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: डिवाइडर से टकराई करोड़ों की मासेराती, टूटे पहिये

विज्ञापन
डिवाइडर से टकराई करोड़ों रुपये की मासेराती कार के टूटे पहिये। फोटो- सोशल मीडिया
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

- सेक्टर-77 में हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस को नहीं मिली शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-77 में तेज रफ्तार लग्जरी मासेराती कार के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हादसे में कार के पहिये टूटने के साथ वाहन के क्षतिग्रस्त होने की बात कही जा रही है। हालांकि, वीडियो किस दिन का है, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, खेड़कीदौला थाना पुलिस ने भी हादसे की जानकारी होने से इनकार किया है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में मासेराती कार सड़क किनारे खड़ी दिखाई दे रही है। उसके आगे और पीछे के पहिये टूटे हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो बनाने वाले व्यक्ति के अनुसार, कार की रफ्तार काफी अधिक थी। सेक्टर-77 के पास चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार सड़क के बीच बने कंक्रीट डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के पहिये टूट गए। वीडियो में क्षतिग्रस्त कार को देखकर लोगों की भीड़ भी आसपास खड़ी दिखाई दे रही है। कार इटली की लग्जरी वाहन निर्माता कंपनी मासेराती की बताई जा रही है। इस श्रेणी की कारों की कीमत करोड़ों रुपये तक होती है।
विज्ञापन

कोट-
सेक्टर-77 में हादसा होने संबंधी कोई शिकायत या सूचना नहीं मिली है। मामले की जानकारी ली जा रही है। -रविंद्र, निरीक्षक व प्रभारी, खेड़कीदौला थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें