फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मेट्रो स्टेशन पर सीआईएसएफ जवान के साथ मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
फाड़ी वर्दी, युवक के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन पर तैनात सीआईएसएफ जवान द्वारा बैग की जांच करने के दौरान युवक ने मारपीट कर दी और उसकी वर्दी फाड़ दी। सूचना मिलने पर मेट्रो थाना पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

डीएमआरसी दिल्ली के तहत सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात सीआईएसएफ जवान नीरज कुमार मिश्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अपनी ड्यूटी पर रैपिड प्लेटफाॅर्म-2 पर तैनात था और एक युवक का बैग मैन्युअली तरीके से जांच करने लगा। यात्री ने उसके साथ मारपीट की और वर्दी को फाड़ दिया। इस दौरान सीआईएसएफ के दूसरे जवान सुरेंद्र कुमार ने नीरज कुमार मिश्रा को छुड़वाया। नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि इस मारपीट से उसकी आंख के नीचे, पेट व हाथ पर चोट लगी है। मारपीट कर रहे यात्री को काबू करके अपने उच्च अधिकारी सब इंस्पेक्टर ओमप्रकाश को सूचित किया। युवक की पहचान दिल्ली के अशोक विहार निवासी शिवम के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें