फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मनी लॉन्ड्रिंग का भय दिखाकर युवक से ठगे 2.48 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। साइबर क्राइम थाना क्षेत्र में जालसाज ने पुलिस अधिकारी बनकर मनी लॉन्ड्रिंग का भय दिखाकर युवक से 2.48 लाख रुपये की ठगी की है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पंजाब के लुधियाना निवासी सत्यम अरोड़ा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गुरुग्राम के चक्करपुर में किराए पर रहता है और एक कंपनी में विश्लेषक है। बीते 19 सितंबर को उसके पास एक कॉल आई थी और कॉल करने वाले ने कहा कि सत्यम अरोड़ा के नाम से दवाओं से भरा एक फेडेक्स पार्सल मुंबई सीमा शुल्क विभाग ने जब्त कर लिया है। कॉल करने वाले फेडेक्स एजेंट ने सत्यम अरोड़ा से कहा कि क्या वे मुंबई साइबर क्राइम में शिकायत दर्ज कराना चाहेंगे। इस बीच जालसाज ने कॉल को अंधेरी पुलिस स्टेशन के प्रदीप सावंत नामक इंस्पेक्टर को स्थानांतरित कर दी। पुलिस इंस्पेक्टर प्रदीप सावंत ने सत्यम से स्काइप एप के माध्यम से शिकायत दर्ज करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्काइप प्लेटफॉर्म पर उसे मुंबई एनसीआरबी विभाग की एक आईडी संदेश भेजने के लिए कहा गया था। वहीं स्काइप कॉल पर सत्यम अरोड़ा को बताया गया कि उनके बैंक खाते का उपयोग मनी लॉन्ड्रिंग और अवैध गतिविधियों के लिए किया जा रहा है। इसके लिए अधिकारी ने उसे एक अकाउंट नंबर दिया। जांच करने के लिए सत्यम अरोड़ा को उसके बैंक अकाउंट में जमा राशि को एक नंबर पर भेजने के लिए कहा गया। सत्यम घबरा गया और उसने चार बार में 2,47,999 रुपये बताए गए नंबर पर भेज दिए। इसके बाद इंस्पेक्टर ने कॉल काट दी और सत्यम के कॉल व मैसेज को नजरअंदाज करना शुरू कर दिया। जिस पर सत्यम अरोड़ा को अहसास हुआ कि उसके साथ साइबर धोखाधड़ी हुई है। सत्यम अरोड़ा ने अपने साथ हुई साइबर ठगी की शिकायत पुलिस को दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें