फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने प्रतिबंधित ई-सिगरेट बेचते हुए पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
साउथ सिटी-2 की मार्केट में पान की दुकान पर दबिश दी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने सेक्टर-50 थाना क्षेत्र स्थित साउथ सिटी-2 की मार्केट में अवैध रूप से ई-सिगरेट बेचते हुए एक व्यक्ति को पकड़ा। टीम ने सूचना के आधार पर पान की दुकान पर दबिश देकर प्रतिबंधित ई-सिगरेट बरामद की हैं। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने सिगरेट कब्जे में लेते हुए दुकान संचालक के खिलाफ सेक्टर-50 थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। आरोपी को जमानत पर छोड़ दिया गया।
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को सूचना मिली कि सेक्टर-49 के साउथ सिटी-2 बी-ब्लॉक मार्केट में एनके पान नामक दुकान पर अवैध रूप से ई-सिगरेट बेची जा रही हैं। सूचना पर निरीक्षक सुनील कुमार ने अपनी टीम के साथ मंगलवार की शाम को दुकान पर दबिश दी। दुकान पर एक व्यक्ति मिला, जिसकी पहचान दिल्ली के संगम विहार निवासी विरेंद्र चौरसिया के रूप में हुई। जांच के दौरान टीम को दुकान में एक थैले में प्रतिबंधित ई-सिगरेट बरामद हुईं। इसकी सूचना सेक्टर-50 थाने की पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने जब पान दुकान संचालक से लाइसेंस मांगा तो वह कोई लाइसेंस पेश नहीं कर पाया। इस पर पुलिस ने उसके खिलाफ इलेक्ट्रिाॅनिक सिगरेट एक्ट 2019 की धारा 4, 7 के तहत एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी रेणू ने बताया कि दुकान से बरामद ई-सिगरेट, पफ सहित अन्य सामान को कब्जे में ले लिया। आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके जमानत पर छोड़ दिया है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें