फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: बिना अनुमति के चल रहे देसी खाट ढाबे पर मुख्यमंत्री उड़न दस्ते का छापा, 100 युवक-युवतियां हुक्के का सेवन करते मिले

Sun, 06 Mar 2022 10:03 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता को सूचना में मिली थी कि सेक्टर 65 क्षेत्र में बैक स्पोर्ट्स क्लब में देसी खाट के नाम से ढाबा चलाया जा रहा है। जहां पर बिना अनुमति के शराब भी परोसी जाती है शनिवार रात 11:00 बजे हुई छापामारी के दौरान टीम ने मौके से 20 बोतल शराब बरामद की है।
विज्ञापन
ढाबे पर मुख्यमंत्री उड़न दस्ते का छापा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री उड़न दस्ते ने आबकारी और गुरुग्राम की सेक्टर 65 थाना पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई की है। टीम ने अवैध रूप से चल रहे देसी खाट नाम पर ढाबे पर छापामारी की। इस दौरान टीम को लगभग 100 युवक और युवतियां हुक्के का सेवन करते हुए मिले।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता को सूचना में मिली थी कि सेक्टर 65 क्षेत्र में बैक स्पोर्ट्स क्लब में देसी खाट के नाम से ढाबा चलाया जा रहा है। जहां पर बिना अनुमति के शराब भी परोसी जाती है शनिवार रात 11:00 बजे हुई छापामारी के दौरान टीम ने मौके से 20 बोतल शराब बरामद की है।

अंधेरे का फायदा उठाकर संचालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने योगेश व संजय ठाकुर के साथ दो पार्टनर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। डीएसपी इंद्रजीत यादव ने बताया कि छानबीन चल रही है। देसी खाट के कुछ कर्मचारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है। सेक्टर 65 थाना पुलिस की ओर से कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें