फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेवात:::जातीय जनगणना में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें देश के मुसलमान : मौलाना अरशद

विज्ञापन
विज्ञापन
जातीय जनगणना में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें देश के मुसलमान : मौलाना अरशद
विज्ञापन

- फिरोजपुर झिरका में हुई ऑल इंडिया मेवाती जातीय जनगणना जागरूकता अभियान के मौजिज लोगों की बैठक

- मीटिंग में दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान के मौलाना, उलेमाओं और सियासी तथा सामाजिक लोगों ने लिया भाग।

संवाद न्यूज एजेंसी

फिरोजपुर झिरका। बुधवार को फिरोजपुर झिरका के गांव भाकडोजी स्थित टोडी के मदरसा पर ऑल इंडिया मेवाती जातीय जनगणना जागरूकता अभियान कमेटी के मौजिज लोगों की एक मीटिंग संपन्न हुई। इस मीटिंग में दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान के मौलाना, उलेमाओं सहित सियासी और सामाजिक लोगों ने भाग लिया। यह मीटिंग मेवात की मशहूर शख्सियत हजरत मौलाना अरशद मील मदरसा की सदारत में संपन्न हुई।
विज्ञापन


मीटिंग में सरकार द्वारा कराई जा रही जातीय जनगणना का स्वागत करते हुए हजरत मौलाना अरशद ने कहा कि जातीय जनगणना हर भारतीय का अधिकार है। देर से सही लेकिन सरकार द्वारा लिया गया यह निर्णय देश के गरीब, मजलूमों की मदद करने वाला है। उन्होंने देश भर के मुसलमानों से आह्वान करते हुए कहा कि अगले वर्ष यानी पहली अप्रैल 2026 को शुरू होने जा रही जातीय जनगणना में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। उन्होंने बताया कि ऑल इंडिया मेवाती जातीय जनगणना जागरूक कमेटी देशभर में अभियान चलाकर मुसलमानों को जातीय जनगणना में भाग लेने लिए जागरूक करेगी। उन्होंने बताया कि इस अभियान को सिरे चढ़ाने के लिए मेवात सहित अन्य प्रदेशों के 21 से अधिक लोगों की टीम बनाई गई है। जो देश के विभिन्न हिस्सों में रह रहे मेवात तथा अन्य दीगर कौम को जातीय जनगणना में शामिल होने के लिए जागरूक करेगी। इस मौके पर पूर्व मंत्री एवं नूंह के विधायक आफताब अहमद ने जागरूकता कमेटी के मौलानाओं और जिम्मेदार उलेमाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनका यह काम देश में रह रहे तमाम मुसलमानों की उन्नति और प्रगति के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इस मौके पर कमेटी के सदस्य रिटायर्ड मैनेजर शिफात खां अलवर ने जातीय जनगणना पर महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि अप्रैल 2026 में आरंभ होने वाली जातीय जनगणना 2027 में पूरी होगी। इस बार यह जनगणना पूरी तरह डिजिटल यानी ऑनलाइन होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें