फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडरपास बंद कराने पर कंपनी के खिलाफ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर खेड़कीदौला टोल से आगे जयपुर की ओर वाटिका चौक फ्लाईओवर के नीचे वाले रास्ते को अवैध रूप से बंद कराने पर कंपनी के इंजीनियर पर ट्रैफिक पुलिस ने मुकदमा दर्ज कराया है। ट्रैफिक पुलिस ने जांच किया तो पाया कि एजेंसी पिंक सिटी कंपनी के इंजीनियर अनिल राठी ने बंद कराया था। खेड़कीदौला थाना पुलिस अब मामले में कार्रवाई कर रही है। वहीं बुधवार रात ट्रैफिक पुलिस ने खुलवा दिया। इससे बृहस्पतिवार को जाम नहीं लगा।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार यह शिकायत ट्रैफिक पुलिस स्टेशन 2 के ईएचसी नरेंद्र ने यह शिकायत दी है। वे वाटिका चौक का इंचार्ज है। वाटिका चौक पर बने हाईवे के फ्लाईओवर के नीचे वाटिका सिटी आने व दूसरी ओर जाने के लिए फ्लाईओवर के निचले हिस्से का प्रयोग किया जाता है। लेकिन बुधवार सुबह अचानक बैरियर लगाकर बंद कर दिया गया। इससे यहां जाम के हालात पैदा हो गए। ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने जांच किया तो पता चला कि पिंकी सिटी कंपनी के इंजीनियर अनिल राठी ने बंद कराया है।
कोई वैकल्पिक रास्ते का इंतजाम भी नहीं किया गया। इसे बंद करने से पहले ट्रैफिक पुलिस से परमिशन भी नहीं ली गई। इसकी सूचना ट्रैफिक पुलिस स्टेशन टू के एसएचओ कुलदीप दहिया को दी गई। तब उन्होंने एनएचएआई से जुड़ी इस कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने को कहा। तब शिकायत खेड़की दौला थाना में दी गई। थाना में कट को अवैध रूप से बंद कर जाम लगने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें