फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने दो स्कूटी सवारों को मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-14 थाना क्षेत्र में शीतला माता मंदिर रोड पर शुक्रवार देर रात एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने दो स्कूटी सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई। आरोपी कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। एक मृतक के साढूूूू ने सेक्टर 14 थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुुताबिक, अतुल कटारिया चौक पर शुक्रवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे घटना की सूचना मिली थी। सूचना के बाद सेक्टर-14 की टीम मौके पर पहुंची तो स्कूटी सवार घायल हालत में सड़क पर पड़े थे। उन्हें सेक्टर दस अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। एक मृतक की पहचान संजीव (45) निवासी भीमनगर और दूसरे की केवल (44) निवासी ग्राम गुरुग्राम के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को मामले की सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संजीव और केवल दोनों अलग अलग निजी कंपनी में काम करते थे। संजीव के साढ़ू देवेंद्र सूचना के बाद मौके पर पहुुंचे। उनकी ओर से कार नंबर के आधार पर सेक्टर 14 थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जांच अधिकारी नीरज कुमार का कहना है कि कार को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया है।
टक्कर थी जबरदस्त, वाहन हुए क्षतिग्रस्त
हादसे के बाद दोनों स्कूटी और कार क्षतिग्रस्त हो गए। कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है। इसी से अंदाजा लगाया जा रहा कि कार की गति काफी तेज रही होगी। जिससे स्कूटी के परखच्चे उड़े गए। वहीं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
गुरुग्राम। बिलासपुर थाना क्षेत्र में एक वाहन ने बाइक सवार मानी पांडेय को टक्कर मार दी। हादसे में घायल होने के बाद पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके भतीजे अवनीश पांडेय निवासी नोएडा की ओर से बिलासपुर थाने में वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें