फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अमेरिकी नागरिकों से ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़

विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में फर्जी कालसेंटर के आरोपी। 
विज्ञापन
चार आरोपी गिरफ्तार, तकनीकी सहायता के नाम पर ठगते थे 100 से 500 डॉलर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। साइबर थाना ईस्ट पुलिस ने यूएस के नागरिकों से ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी तकनीकी सहायता देने के नाम पर उनसे 100 से 500 डॉलर की ठगी करते थे। यह राशि वह गिफ्ट कार्ड, क्रिप्टो करेंसी के जरिए अपने खाते में कैश कराते थे। पुलिस ने आरोपियों से चार मोबाइल फोन, चार लैपटॉप, चार लैपटॉप चार्जर, चार हेडफोन व एक मॉडम बरामद कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

एसीपी वरुण दहिया ने बताया कि साइबर थाना ईस्ट पुलिस के प्रभारी इंस्पेक्टर जसवीर को सूचना मिली थी कि सेक्टर-47 के एक मकान में फर्जी तरीके से कॉल सेंटर का संचालन किया जा रहा है। इस पर एसीपी साइबर क्राइम विपिन अहलावत के निर्देशन में पुलिस टीम गठित की गई और कॉल सेंटर पर रेड कर चार लोगों को काबू कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि इस कॉल सेंटर के संचालक निपुण उर्फ विशू हैं। आशीष, मोहम्मद राशिद और अभिषेक कश्यप द्वारा लोगों को कॉल कर तकनीकी सहायता देने के नाम पर ठगी की जाती थी। यह लोग यूएस के नागरिकों को तकनीकी सहायता देने के नाम पर उनसे 100 से 500 डॉलर वसूलते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जारी कर रखा था वर्चुअल टोल फ्री नंबर
ठगी करने के लिए आरोपियों ने एक वर्चुअल टोल फ्री नंबर भी जारी किया हुआ था। यूएस में बैठा कोई व्यक्ति तकनीकी सहायता लेना चाहता है तो उनको ये टोल फ्री नंबर मिलता और तकनीकी सहायता लेने वाला व्यक्ति तब इन जालसाज के संपर्क में आता, जिसके बाद यह आरोपी ठगी का खेल शुरू करते थे। पूछताछ में आरोपियों ने यह भी बताया है कि यह लोगों से गिफ्ट कार्ड, अमेजॉन गिफ्ट कार्ड, क्रिप्टो करेंसी समेत अन्य तरीके से पेमेंट लिया करते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें