फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस चालक की अगवा कर हत्या, केस

विज्ञापन
विज्ञापन
पटौदी। अमेजन के वेयर हाउस से कर्मचारियों को छोड़ने वाले बस चालक का अज्ञात बदमाशों ने बृहस्पतिवार को अपहरण कर दिल्ली ले जा कर उसकी हत्या कर दी। घटना की जानकारी सुबह उस समय हुई जब सुपरवाइजर ने चालक को फोन किया तो मोबाइल बंद मिला। बस की जीपीएस लोकेशन की जांच के बाद संचालक बस के पास पहुंचा। बिलासपुर थाना पुलिस ने बस मालिक के बयान पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण व हत्या का मामला दर्ज किया है। डीसीपी मानेसर वरुण सिंगला ने मामले की खुलासा के लिए दो टीमों का गठन किया है। पुलिस जल्द ही वारदात का खुलासा करने का दावा भी कर रही है।
विज्ञापन

दिल्ली के पालम गांव के रहने वाले जयपाल सोलंकी ने बिलासपुर पुलिस को बताया कि उनकी बस अमेजन वेयर हाउस के कर्मचारियों को छोड़ने के लिए लगी हुई। यूपी अलीगढ़ के गांव बडेसरा का रहने वाला राजकुमार बस चलाता है। 25 अगस्त की रात करीब 10 बजे वह कर्मचारियों को छोड़कर कर पार्किंग के बाहर बस खड़ी कर दी।
चालक ने फोन करके इस बारे में बताया भी था। उसने कहा था कि सुबह सुपरवाइजर जगा देगा। बृहस्पतिवार अल-सुबह करीब साढ़े 4 बजे सुपरवाइजर करण सिंह ने फोन करके बस मालिक को बताया कि चालक का मोबाइल बंद आ रहा है। बस की जीपीएस लोकेशन देखा गया तो पाया कि बस दिल्ली सफदरजंग अस्पताल के पास खड़ी है। वहां जाकर जांच किया तो राजकुमार चालक की हत्या हो चुकी थी। उसके सिर में लोहे के हथियार से वार किए गए थे। आरोप है कि अज्ञात हमलावरों ने अपहरण किया और हत्या कर दिया। दिल्ली पुलिस को मौके पर बुलाया गया। जहां से सूचना गुरुग्राम के बिलासपुर थाना पुलिस को दी गई तो पुलिस टीम वहां पहुंची। बिलासपुर थाना पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। छानबीन के दौरान टीम को पार्किंग में कोई फुटेज नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें