फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अर्धवार्षिक परीक्षाओं की निगरानी करेंगे बीईओ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। जिले के सरकारी स्कूलों में कक्षा तीसरी से 12वीं तक की अर्धवार्षिक परीक्षाएं आज से शुरू होंगी। परीक्षाओं को निष्पक्ष, सुचारू और समय पर कराने के लिए शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। निर्देशों के तहत संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को अपने-अपने ब्लॉक में परीक्षाओं की नियमित निगरानी करने की जिम्मेदारी दी गई है। अधिकारियों को निर्धारित परीक्षा कार्यक्रम और विभागीय निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करना होगा। वहीं, प्रश्न-उत्तर पुस्तिकाएं परीक्षा से पहले सभी संबंधित स्कूलों तक पहुंचाने और उनके सुरक्षित रखरखाव की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


विभाग ने परीक्षा सामग्री की सुरक्षा को लेकर भी विशेष सावधानी बरतने को कहा है। प्रश्नपत्रों में किसी तरह की पहुंच, लीक या दुरुपयोग न हो, इसके लिए स्कूल स्तर पर पुख्ता व्यवस्था करनी होगी। परीक्षा से संबंधित किसी भी समस्या या घटना की सूचना तत्काल सक्षम अधिकारी को देने के निर्देश हैं। जिन कक्षाओं की किसी दिन परीक्षा नहीं होगी, उनमें नियमित शिक्षण कार्य जारी रहेगा। साथ ही परीक्षाएं समाप्त होने के बाद नियमित कक्षाएं बिना अनावश्यक देरी के शुरू करनी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें