नंबर गेम-342 अंक 400 में से किए हासिल
पटौदी। गांव बिलासपुर कलां स्थित मेजर बिहारी लाल मेमोरियल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की दसवीं कक्षा की छात्रा वंशिका का चयन नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ। वंशिका ने इंडिया ओपन एयर पिस्टल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी जगह बनाई। बता दें कि द आसनसोल राइफल क्लब पश्चिम बंगाल में 18 सितंबर से 27 सितंबर तक चल रही एयर पिस्टल-सब यूथ महिला कैटेगरी में वंशिका ने 10 मीटर की प्रतियोगिता में भाग लिया। उन्होंने 400 में से 342 अंक प्राप्त कर नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए अपनी जगह बनाई।
इस मौके पर विद्यालय के निदेशक ऋषिराज चौधरी व प्रिंसिपल सरोज चौधरी ने छात्रा वंशिका को बधाई दी। उन्होंने कहा कि छात्रा वंशिका की इस उपलब्धि से विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और अपने सपने साकार करने के लिए प्रेरित करेगी।