फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बंधवाड़ी लैंडफिल...अब वन भूमि पर होगा सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
अतिक्रमण पर वन विभाग सख्त, अगस्त के अंत या सितंबर की शुरुआत में होगा सर्वे
विज्ञापन

सौम्या गुप्ता
गुरुग्राम। मानसून समाप्त होने के बाद वन विभाग जिले के बंधवाड़ी लैंडफिल स्थल समेत वन क्षेत्रों से सटे अन्य कचरा संग्रहण केंद्रों का विस्तृत सर्वे कराएगा। सर्वे का उद्देश्य यह पता लगाना है कि कहीं कचरा संग्रहण का दायरा वन भूमि तक तो नहीं बढ़ गया है और किसी प्रकार का अतिक्रमण तो नहीं हुआ है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि वन भूमि पर अतिक्रमण या अनधिकृत विस्तार पाया गया तो संबंधित एजेंसियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
बंधवाड़ी लैंडफिल को लेकर लंबे समय से पर्यावरणविदों और आसपास के ग्रामीणों की ओर से आरोप लगाए जाते रहे हैं कि कचरा डंपिंग का क्षेत्र स्वीकृत सीमा से आगे बढ़ गया है। नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) के अनुसार, लैंडफिल का क्षेत्रफल करीब 30 एकड़ है। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यह सर्वे अगस्त के अंत या सितंबर की शुरुआत में कराया जाएगा। मानसून के दौरान चल रहे पौधरोपण अभियान के पूरा होने के बाद सर्वे की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

विभाग का कहना है कि जिले में इस तरह का व्यापक सर्वे पहले कभी आधिकारिक रूप से नहीं कराया गया, इसलिए यह अभियान काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विभाग का कहना है कि बंधवाड़ी क्षेत्र के साथ-साथ अरावली वन क्षेत्र पर भी विशेष निगरानी रखी जाएगी, ताकि संरक्षित वन भूमि सुरक्षित रहे और भविष्य में किसी भी प्रकार के अतिक्रमण या अवैध विस्तार को रोका जा सके।
विज्ञापन

-
मानसून समाप्त होते ही वन विभाग बंधवाड़ी लैंडफिल समेत वन क्षेत्रों से सटे सभी कचरा संग्रहण केंद्रों का विस्तृत सर्वे किया जाएगा। सर्वे के जरिये अरावली वन क्षेत्र में हुए अतिक्रमण और कचरा डंपिंग के वास्तविक दायरे का आकलन किया जाएगा।-सुरेंद्र डांगी, डीएफओ, गुरुग्राम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें