फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सार्वजनिक क्षेत्रों की व्यापक सफाई हो सुनिश्चित : विपुल गोयल

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छता ही स्वागत अभियान का शुभारंभ, 19 जुलाई तक चलेगा विशेष स्वच्छता अभियान
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुपालन में नगर निगम गुरुग्राम ने सोमवार से स्वच्छता ही स्वागत अभियान की शुरुआत कर दी है। यह विशेष अभियान 13 जुलाई से 19 जुलाई 2026 तक पूरे नगर निगम क्षेत्र में व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा।
सोमवार सुबह शहरी स्थानीय निकाय मंत्री ने वर्चुअल माध्यम से प्रदेश के सभी नगर निकायों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। उनके निर्देशों के अनुपालन में नगर निगम गुरुग्राम ने भी पूरे निगम क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान प्रारंभ कर दिया है।
विज्ञापन

अभियान के तहत पूरे शहर में विशेष सफाई अभियान चलाकर गार्बेज वल्नरेबल प्वाइंट्स (जीवीपी) को समाप्त करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके साथ ही सार्वजनिक स्थलों, बाजारों, प्रमुख सड़कों, ग्रीन बेल्ट, पार्कों और अन्य सार्वजनिक क्षेत्रों की व्यापक सफाई सुनिश्चित की जाएगी। नगर निगम की स्वच्छता टीमें प्रत्येक जोन में विशेष अभियान चलाकर कूड़ा एवं मलबा हटाने, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने तथा स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करेंगी।
विज्ञापन

अभियान के दौरान प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगाने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। व्यापारियों, दुकानदारों और आम नागरिकों को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई भी की जाएगी। नगर निगम का उद्देश्य केवल प्रवर्तन करना नहीं, बल्कि नागरिकों में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें