फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्या हत्याकांड में नया खुलासा: नहर नहीं यमुना में फेंकना चाहते थे शव, एंबुलेंस का सायरन सुन समझा पुलिस है

Sat, 27 Jan 2024 10:57 PM IST
Vikas Kumar मयंक तिवारी, अमर उजाला, गुरुग्राम

सार

पुलिस की पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ है कि फरारी के दौरान दिव्या पाहुजा की हत्या का समाचार जानने के लिए वह गेस्ट हाउस में वह कमरा लेते थे, जिसमें टीवी होता था। उसमें वह समाचार चैनल ही देखते थे।
विज्ञापन
दिव्या पाहुजा का शव ठिकाने लगाने वाला रवि बंगा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मॉडल दिव्या पाहुजा की हत्या के बाद आरोपी बलराज गिल और रवि बंगा उसके शव को दिल्ली-सोनीपत के बीच यमुना नदी में ठिकाना लगाना चाहते थे। इसी बीच करनाल रोड पर एक एंबुलेंस का सायरन सुना तो समझा कि पुलिस आ गई ओर दोनों घबरा गए। ऐसे में ड्राइव कर रहे बंगा ने कार को तेजी से दौड़ा दिया। उन्होंने झिरकपुर के पास से पंजाब की सीमा में प्रवेश किया। भाखड़ा नहर आते-आते साढे़ पांच बज गए थे। थोड़ी ही देर में उजाला होने वाला था। सुबह होने पर शव को ठिकाना लगाना मुश्किल था। ऐसे में उन्होंने वहीं पर शव को नहर में फेंक दिया।

विज्ञापन

25 दिन पहले मॉडल दिव्या पाहुजा की गोली मार कर हुई हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने वाले रवि बंगा की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ। आरोपी कार में शव रखकर बहुत दूर तक नहीं जाना चाहते थे। उनकी योजना था कि शव को यमुना में फेंकने के बाद चंडीगढ़ के आस-पास कहीं पर शरण ली जाएगी। आरोपी कार में शव लेकर जब निकल रहे थे तो वह काफी डरे हुए थे। दिल्ली बॉर्डर पार करते ही उनको एक एंबुलेंस के सायरन की आवाज सुनाई पड़ी। रवि के अनुसार उन्हें लगा कि पुलिस उनकी गाड़ी का पीछा कर रही है। ऐसे में उन्होंने अपनी कार को तेज गति से दौड़ा लिया।

बारी-बारी से दोनों ने चलाई थी कार, गति 100 से ज्यादा थी
मॉडल दिव्या पाहुजा का शव जिस बीएमडब्ल्यू कार में लेकर आरोपी गए थे। उस कार को बारी-बारी से दोनों ने चलाया था। बलराज गिल और रवि बंगा दोनों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। बलराज गिल चार दिन पुलिस रिमांड पर रह चुका है। जबकि रवि बंगा तीन दिन की पुलिस रिमांड पर है।

कोलकाता से राजस्थान आ गया था रवि
शव को ठिकाने लगाने के बाद दोनों आरोपी राजस्थान के रास्ते यूपी होते हुए कोलकाता पहुंच गए थे। जहां पर बलराज गिल और रवि का साथ छूट गया था। एलओसी जारी होने के कारण बलराज गिल को कोलकाता एयरपोर्ट पर ही दबोच लिया गया था। जबकि रवि बंगा वहां से दोबारा राजस्थान आ गया था। काफी दिन भटकने के बाद उसकी जानकारी पुलिस को जयपुर में होने की मिली। इसके बाद उसे जयपुर से गिरफ्तार कर लिया गया।

गेस्ट हाउस में समाचार के लिए टीवी देखते थे दोनों
पुलिस की पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ है कि फरारी के दौरान दिव्या पाहुजा की हत्या का समाचार जानने के लिए वह गेस्ट हाउस में वह कमरा लेते थे, जिसमें टीवी होता था। उसमें वह समाचार चैनल ही देखते थे। किसी जानकार का नंबर जानने के लिए मोबाइल खेलते थे। उसके बाद मोबाइल बंद कर देते थे। जैसे मोबाइल खुलता था तब तक पुलिस उनके पीछे हो लेती थी। वह किसी भी तरह की गलती होने का आभास होने पर शहर छोड़ देते थे।

रवि बंगा को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लिया
मॉडल दिव्या पाहुजा की हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने वाला आरोपी रवि बंगा को सीआईए 17 की टीम ने जयपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस उसे तीन दिन का पुलिस रिमांड पर लेकर जांच में जुटी है। उसे लेकर भांखड़ा नहर पर निशानदेही कराने के साथ बलजीत और उसके बयानों का मिलान करेगी।
विज्ञापन

अब तक सात गिरफ्तार, पुलिस ने जांच की पूरी
मॉडल दिव्या पाहुजा की हत्या के मामले में अब तक सात लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। गिरफ्तार होने वालों हेमराज, ओम प्रकाश की पहचान होटल कर्मचारी के रूप में हुई है। जबकि होटल मालिक अभिजीत मुख्य आरोपी है। पुलिस ने उसके पीएसओ प्रवेश और गर्ल फ्रेंड मेघा को भी गिरफ्तार किया है। उसके शव को ठिकाने लगाने वाला बलराज गिल कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार हुआ था। एक आरोपी रवि बंगा बचा था। जिसे पुलिस ने जयपुर से गिरफ्तार किया है। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें