फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जीयू में डिप्लोमा व सर्टिफिकेट प्रोग्राम्स के लिए आवेदन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
समाधान के लिए हेल्पडेस्क पर करें ईमेल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गुरुग्राम विश्वविद्यालय (जीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए डिप्लोमा और सर्टिफिकेट प्रोग्राम्स में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी नोटिस के अनुसार इन कार्यक्रमों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन प्रक्रिया 19 अगस्त से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 10 सितंबर तक आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि पात्रता शर्तें, सीटों की संख्या, फीस तथा अन्य जानकारी प्रवेश दिशा-निर्देशों में उपलब्ध है। विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.gurugramuniversity.ac.in पर देखा जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन के लिए लिंक भी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है, जिसके माध्यम से अभ्यर्थी आसानी से पंजीकरण कर सकते हैं। साथ ही, किसी भी समस्या के समाधान के लिए हेल्पडेस्क ईमेल helpdeskgurugramuniversity.ac.in जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें