फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दो दिन 6.38 लाख बच्चों को खिलाई जाएगी पेट के कीड़े मारने की दवा

विज्ञापन
विज्ञापन
एल्बेंडाजोल की गोली 26 अगस्त और 2 सितंबर को खिलाई जाएगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम।
जिले में एक से 19 वर्ष तक के बच्चों को पेट के कीड़ों से बचाव के लिए एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, यह गोली 26 अगस्त और दो सितंबर को खिलाई जाएगी। विभाग की तरफ से छह लाख 38 हजार से अधिक बच्चों को दवा खिलाई जाएगी।


यह गोली साल में केवल दो बार ही खिलाई जाती है ताकि बच्चों को स्वस्थ रखा जा सके और उनका शारीरिक विकास प्रभावित न हो। एल्बेंडाजोल एक ऐसी दवा है जो पेट में पनपने वाले कीड़ों को खत्म करती है और बच्चों में खून की कमी को दूर करने में मदद करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विभाग का कहना है कि जिले के सभी स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और स्वास्थ्य संस्थानों के माध्यम से बच्चों तक दवा पहुंचाई जाएगी। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की डिप्टी सिविल सर्जन डाॅ. रश्मि बत्रा ने बताया कि जिला स्तर पर जागरूकता अभियान चलाकर गोली खिलाई जाएंगी। विभाग की तरफ से इसके लिए जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत कर दी गई है, ताकि कोई भी बच्चा इस दवा से वंचित न रह जाए। इसके साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग (आईसीडीएस) भी सक्रिय रूप से इस कार्य में सहयोग कर रहा है। सीएमओ डाॅ. अलका सिंह ने बताया कि समय पर एल्बेंडाजोल की खुराक मिलने से बच्चों में खून की कमी और कमजोरी जैसी समस्याओं को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें