फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कबहूं ना छूटेला छठ मइया...की गूंज के बीच डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य

विज्ञापन
सूर्य उपासना के इस महापर्व पर उमड़ी अपार भीड़, भक्तिमय हुआ छठ घाट। श्रवण
विज्ञापन
सेक्टरों और हाई-राइज सोसाइटियों में बने कृत्रिम तालाबों को गंगा मान व्रतियों ने की पूजा
विज्ञापन

नंबर गेम - 24 घंटे के निर्जला उपवास के साथ मांगी परिवार की सुख-समृद्धि

पेज के लिए इंट्रो
कांच ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाए...,उग हो सुरुज देव भइल अरग के बेर...और कांच ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाए...छठी मैया के इन पारंपरिक और मधुर गीतों से रविवार को पूरा शहर और हाई-राइज सोसाइटियां भक्ति के रंग में रंगी नजर आईं। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की अद्भुत छटा शहर के हर सेक्टर, गांव और आवासीय सोसाइटी में देखने को मिली। इस पावन अवसर पर यमुना व हिंडन के घाटों के साथ-साथ सोसाइटियों में बने कृत्रिम तालाबों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जहां व्रतियों ने पूरे विधि-विधान के साथ अस्ताचलगामी (डूबते) सूर्य को पहला अर्घ्य अर्पित किया।
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सूर्योपासना के महापर्व छठ पूजा में अर्घ्य के लिए शहर के घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। दोपहर बाद से ही सिर पर पूजा की दउरी (टोकरी) लिए श्रद्धालुओं का हुजूम घाटों और कृत्रिम तालाबों की ओर बढ़ने लगा था। पूर्वांचली परिवारों ने कृत्रिम तालाबों को गंगा मान डूबते सूर्य को पूरी भक्ति के साथ अर्घ्य अर्पित किया। व्रतियों ने 24 घंटे का निर्जला उपवास रखकर पूजन किया, जिससे शहर में दिव्य वातावरण बन गया।
विज्ञापन

शीतला माता मंदिर परिसर स्थित छठ घाट पर व्रतियों की संख्या सर्वाधिक रही। गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा ने यहां पहुंचकर अर्घ्य दिलाया। समिति के अध्यक्ष प्रकाश राय, संरक्षक बीएन लाल और संत कुमार भी उपस्थित रहे। कई व्रती परिवारों ने सुख समृद्धि के लिए कोसी भरी। सेक्टर-5 स्थित तिकोना पार्क छठ घाट पर भी बड़ी संख्या में भक्त उमड़े। बसई तालाब छठ घाट पर धर्मेंद्र मिश्रा व्यवस्था में जुटे रहे। पटेल नगर छठ घाट पर विश्व विजय झा ने पूजा का आयोजन कराया। सोहना के विधायक तेज पाल तंवर ने ताऊ देवी लाल खेल मैदान में आयोजित छठ महोत्सव में हिस्सा लिया।
सोसाइटियों में बिखरी छठ की छटा
नए गुरुग्राम में छठ महापर्व ने संस्कृतियों के मिलन का अवसर दिया। मानेसर से द्वारका एक्सप्रेस वे और बादशाहपुर से सदर्न पेरिफेरल रोड तक की सोसाइटियों में पूजा हुई। स्वीमिंग पूलों और सामूहिक तालाबों को गंगा घाट की तरह सजाया गया। मैपस्को माउंट विले, ट्यूलिप वॉयलेट, सनसिटी एवेन्यू, इंडिया बुल्स सेंट्रम पार्क जैसी कई सोसाइटियों में श्रद्धालुओं ने अर्घ्य दिया। रविवार शाम अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य के दौरान सभी निवासी उत्साहित दिखे।
विज्ञापन

आयोजकों के अनुभव
सेक्टर-69 स्थित ट्यूलिप वॉयलेट सोसाइटी की आयोजक पूजा मिश्रा ने बताया कि वे हर साल स्वीमिंग पूल में छठ करती हैं। वाटिका सिटी के आयोजक अजय कुमार सिंह ने तालाब बनाकर पूजा कराई, क्योंकि वहां स्वीमिंग पूल नहीं है। सिद्धार्थ वन में रवि त्रिवेदी ने पहली बार छठ पूजा आयोजित की। मैपस्को माउंट विले में धीरेंद्र कुमार सिंह पिछले पांच साल से यह आयोजन करा रहे हैं। एमथ्रीएम वुडशायर में स्वराज वर्मा और ट्यूलिप येलो में इंजीनियर आरके जायसवाल ने मुख्य भूमिका निभाई।

Next
AU ऐप में पढ़ें