फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ग्रेटर एसपीआर प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार, छह गांवों की जमीन का अवार्ड घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
गले दो साल में प्रोजेक्ट पूरा होने की उम्मीद, बादशाहपुर और सोहना से दिल्ली की कनेक्टिविटी होगी बेहतर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए प्रशासन ने ग्रेटर एसपीआर (साउदर्न पेरिफेरल रोड) के पहले चरण के लिए छह गांवों की जमीन का अवार्ड सुना दिया है। इस फैसले के बाद अगले दो साल में इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के पूरा होने की उम्मीद जगी है, जिससे न केवल दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेस-वे पर वाहनों का दबाव कम होगा, बल्कि बादशाहपुर और सोहना क्षेत्र के हजारों लोगों को दिल्ली आने-जाने के लिए एक नया और सीधा विकल्प भी मिल सकेगा।
ग्रेटर एसपीआर एंबियंस मॉल के पास सिरहौल से शुरू होकर मानेसर में दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर कनेक्ट होगा। पहले फेज में यह सिरहौल से शुरू होकर सोहना-बादशाहपुर रोड पर आकर जुड़ेगा। दूसरे में यह बादशाहपुर से होते हुए मानेसर दिल्ली-जयपुर हाईवे तक पहुंचेगा।
विज्ञापन


-
सैकड़ों सोसाइटी निवासियों को होगा फायदा

सिरहौल से बादशाहपुर क्षेत्र के बीच में लाखों की संख्या में लोग रहते हैं। मौजूदा समय में एसपीआर पर प्रतिदिन जाम भी लगता है। पहला फेज पूरा होने पर लोगों को शहर में ही एक जगह से दूसरे जगह जाने के लिए एक नया विकल्प होगा। ग्रेटर एसपीआर से एसपीआर, द्वारका एक्सप्रेसवे, सोहना और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर जाना भी काफी आसान होगा। इससे सोहना क्षेत्र में बन रही आवासीय परियोजना को भी काफी लाभ मिलेगा। अभी इस प्रोजेक्ट को पूरा होने में करीब दो साल लग सकता है।
-
ग्रेटर एसपीआर मुआवजे से नाखुश किसान, महापंचायत की तैयारी
किसानों का दावा- बिल्डर ने 25 करोड़ रुपये में लिए हैं प्रति एकड़
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। ग्रेटर एसपीआर के लिए छह गांवों की अधिग्रहण की गई करीब 160 एकड़ जमीन के मुआवजे से किसानों में रोष है। उनका दावा है कि मौजूदा समय में जहां करीब 25 करोड़ रुपये से ज्यादा प्रति एकड़ की जमीन है वहां प्रशासन ने पांच करोड़ रुपये प्रति एकड़ दिया है। उनकी जमीन पर 2026 में अवार्ड घोषित किया गया लेकिन सर्कल रेट 2013 का माना गया है। इसके साथ ही उनकी जमीन को टीडीआर (ट्रांसफरेबल डेवलपमेंट राइट्स) को भी बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने गांव बहरामपुर में करीब 5.26 करोड़ रुपये, उल्लावास में करीब 4.96 करोड़, कादरपुर में 4.92 करोड़, मैदावास में 6.17 करोड़, धुमसपुर में 5.19 करोड़ और बादशाहपुर में 8.25 करोड़ रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से अवॉर्ड सुनाया। जल्द ही प्रशासन की तरफ से मुआवजा जारी करने की प्रक्रिया को भी पूरा कर लिया जाएगा। रणबीर दायमा, सुमित , सतबीर, बंटी दायमा, सुनील दायमा, विनोद, सुरेंद्र अधाना व अन्य किसानों का कहना है कि बीते कुछ महीने पहले ही टीडीआर के माध्यम से जमीन के सौदों में 15 से 22 करोड़ रुपये तक के मूल्य सामने आए हैं। इसके साथ ही बिल्डर ने 25 करोड़ रुपये प्रति एकड़ से जमीन को किसानों से खरीदा है। किसानों की मांग है कि कुछ समय के लिए फिर से उनकी जमीन के लिए टीडीआर (ट्रांसफरेबल डेवलपमेंट राइट्स) को फिर से खोला जाए। इसके साथ ही उनकी जमीनों पर अवार्ड आज के समय से दिया जाए। उनका कहना है कि इसको लेकर जल्द ही महापंचायत का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें