फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी टैक्स सर्वे में सहयोग न देने वालों पर निगम करेगा कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम एवं मानेसर क्षेत्र के प्रॉपर्टी टैक्स सर्वे में सहयोग नहीं करने या सर्वेयर के साथ दुर्व्यवहार करने पर प्रॉपर्टी मालिक के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने का मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा। इस बारे में निगम अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

निगम आयुक्त विनय प्रताप सिंह ने जोनल टैक्सेशन अधिकारियों से कहा है कि जहां सर्वेयर को घुसने नहीं दिया जाता है या सर्वे कार्य में सहयोग नहीं किया जाता है, तो उन सोसाइटियों के प्रबंधकों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने के मामले दर्ज करवाएं। नगर निगम के जोनल टैक्सेशन ऑफिसर (मुख्यालय) दिनेश कुमार ने बताया कि नगर निगम गुरुग्राम एवं मानेसर क्षेत्र में प्रॉपर्टी टैक्स सर्वे कार्य के लिए याशी कंसल्टिंग सर्विसिज प्राईवेट लिमिटेड को सरकार द्वारा अधिकृत किया हुआ है।
एजेंसी के सर्वेयर घर-घर जाकर प्रॉपर्टी टैक्स का सर्वे कर रहे हैं। कुछ प्रॉपर्टी मालिक सर्वे में सहयोग नहीं कर रहे हैं। इसके अलावा संबंधित व्यक्ति के सीवरेज एवं पानी के कनेक्शन काटे जाएंगे। उनका तहसील में पंजीकरण संबंधी कोई भी कार्य नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें