फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पार्किंग पर्ची को लेकर एसआई से युवक ने की हाथापाई, एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
- सादे वस्त्रों में था एसआई, साथ में थी महिला दरोगा
विज्ञापन

- बस अड्डा परिसर में खड़ी की थी कार, युवक ने मांगा था पार्किंग शुल्क

संवाद न्यूज एजेंसी

सोहना। बस स्टैंड परिसर के अंदर शहर थाने के दो पुलिस अधिकारियों से पार्किंग पर्ची मांगना और हाथापाई करना पार्किंग पर तैनात कर्मचारी युवक को भारी पड़ गया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार करके आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है।

कस्बे में बुधवार की शाम को शहर थाने में तैनात महिला एसआई रजमा व एसआई अब्दुल रज्जाक व दूसरे अन्य वाहन एक साथ बस स्टैंड परिसर के अंदर आकर रुके। सिविल वर्दी में आए पुलिस अधिकारियों ने अपने वाहन बस अड्डे में थाने की दीवार के पीछे खड़े कर दिए। दोनों ही अधिकारी अपने अपने वाहनों से नीचे उतरे, तभी बस स्टैंड परिसर में बनी सरकारी पार्किंग का कर्मचारी भागकर उनके पास आया और पार्किंग शुल्क मांगा। इस पर एसआई अब्दुल रज्जाक ने कर्मचारी युवक अभिषेक निवासी ललाखेडली को अपने पास बुलाया और उससे बातें करने लगा। इसी दौरान अभिषेक व एसआई के बीच कहा-सुनी होने लगी। जरा ही देर में दोनों के बीच हाथापाई हो गई।
विज्ञापन

झगड़े को देखकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए और उन्होंने दोनों का बीचबचाव कराया। पुलिस आरोपी युवक अभिषेक को पकड़कर थाने में ले गई। वहीं पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार करके आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



मनचलों को पकड़ने सादी वर्दी में पहुंची थी पुलिस:
जानकारी अनुसार पुलिस को बस स्टैंड के अंदर मनचलों की शिकायत मिल रही थी। इन पर शिकंजा कसने के लिए दोनों ही अधिकारी सादी वर्दी में मनचलों को पकड़ने के लिए गए थे। पुलिस सूत्र बताते हैं कि आरोपी युवक ने महिला एसआई से अभद्र भाषा का उपयोग किया था। इसको एसआई रज्जाक समझाने लगा था। इसी बीच दोनों के बीच कहा-सुनी हुई और हाथापाई हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें