फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram: जमीनी विवाद में युवक की उसके ही परिजनों ने की पीट-पीटकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

Fri, 07 Oct 2022 02:58 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

जमीन के विवाद में एक शख्स की उसके ही परिजनों द्वारा पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटौदी विकासखंड के गांव लोकरी में जमीन के विवाद में एक व्यक्ति की उसके ही परिजनों द्वारा पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक के बेटे के बयान पर पटौदी थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


पटौदी विकासखंड के गांव लोकरी निवासी अजय सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीते 4 अक्तूबर की रात अपने खेत में गया था। इस दौरान उसने देखा कि उसका ताऊ दिलबाग खेत के हिस्से में बिजाई कर रहा था। इस पर उन्होंने अपने ताऊ से फोन करके बिजाई करने के बारे में पूछा। इस पर आरोपी ने कहा कि वह ऐसे ही बिजाई करेगा। इसके बाद अजय सिंह का ताऊ दिलबाग, ताऊ का बेटा मंजेश, मंजेश के बेटे पुनीत व सुमित और मंजेश की पत्नी रेनू जेती, जेली, लाठी लेकर मारने के लिए आ गए। आरोपियों को देखकर अजय पीछे से हट गया। घटना की जानकारी मिलने पर उसके पिता अर्जुन सिंह भी मौके पर पहुंच गए।

आरोप है कि अर्जुन सिंह ने जब विवाद की वजह जाननी चाही तो आरोपियों ने अर्जुन की पिटाई शुरू कर दी। जिससे अर्जुन सिंह को गंभीर चोट आई। अर्जुन को बाद में पटौदी के उपमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां से स्थिति गंभीर होने पर उन्हें सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर नागरिक अस्पताल से अर्जुन को सफदरजंग अस्पताल दिल्ली के लिए रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पटौदी थाना पुलिस ने दिलबाग, मंजेश, पुनीत, सुमित व रेनू के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें