फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- सड़क पार करने के दौरान हुआ हादसा, उपचार के दौरान तोड़ा दम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सोहना सदर थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक चालक मौके से भाग गया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और निरीक्षण किया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया हे। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मृतक की पहचान हिसार जिले के खेड़ा रांगड़ान गांव निवासी अमन (19 वर्ष) के रूप में हुई है। अमन ट्रैक्टर-ट्रॉली से तूड़ी उतारने का काम करता था। शनिवार को भी वह सोहना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ आया हुआ था। शाम को खाना खाने के बाद अमन सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार एक बाइक ने उसे टक्कर मार दी। उसको उपचार के लिए सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां देर शाम उपचार के दौरान अमन की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी रविंद्र ने बताया कि बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही बाइक चालक को गिरफ्तार किया जाएगा। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें