फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सिंगार से राजस्थान के नौगांवा गांव बार्डर तक सड़क की होगी विशेष मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
पौने चार करोड़ की लागत से पीडब्ल्यूडी कराएगा काम, दर्जनभर गांवों को मिलेगा फायदा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पुन्हाना। लंबे समय से जर्जर सिंगार गांव से राजस्थान के नौगांवा तक जाने वाली 12 किलोमीटर लंबी सड़क अब नई शक्ल लेने जा रही है। लोक निर्माण विभाग नाबार्ड के सहयोग से इस मार्ग की विशेष मरम्मत कराएगा। इसके लिए पौने चार करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं बरसात का मौसम खत्म होते ही इस पर काम शुरू कराया जाएगा।

यह सड़क पुन्हाना खंड के दर्जनभर गांवों के लिए मुख्य मार्ग है। यहां तक की क्षेत्र के लोग हर शनिवार कोकिलावन के शनिदेव मंदिर जाने के लिए भी इसी मार्ग का प्रयोग करते हैं। सिंगार सहित नई हथनगांव, तिरवाडा सहित करीब 10 से 12 गांवों के लोग इस मार्ग पर रोजाना आवाजाही करते हैं। लेकिन वर्षों से मरम्मत न होने के कारण सड़क जगह-जगह से टूट चुकी है। बरसात में हालात और बिगड़ जाते हैं, जिससे पैदल चलना तो दूर छोटे-बड़े वाहन निकालना भी मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग की बदहाली के कारण उन्हें बाजार, अस्पताल और बच्चों को स्कूल भेजने में काफी परेशानियां उठानी पड़ती हैं। सिंगार गांव निवासी तलहा खान, सलीम, जावेद, रिजवान, नई गांव निवासी एडवोकेट जफरूदीन, सद्दाम, अनीश, जमशेद आदि ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर बने गड्डो के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रही हैं। कई बार उन्होंने अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला।

जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य

पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के अनुसार, यह प्रोजेक्ट नाबार्ड की विशेष योजना के अंतर्गत स्वीकृत हुआ है। कुल 3.75 करोड़ रुपये की लागत से सड़क को मजबूत किया जाएगा। मरम्मत में क्वालिटी का पूरा ध्यान रखा जाएगा ताकि सड़क लंबे समय तक टिकाऊ रहे।

राजस्थान सीमा से जुड़ाव होगा आसान

इस सड़क के सुधरने से न केवल दर्जनभर गांवों के हजारों लोगों को फायदा मिलेगा बल्कि राजस्थान सीमा से जुड़ाव भी आसान हो जाएगा। फिलहाल जर्जर सड़क की वजह से एंबुलेंस, स्कूल बसें और दूध- सब्जी के वाहन चालक भी रोजाना दिक्कत झेलते हैं। सड़क बन जाने के बाद परिवहन व्यवस्था सुगम होगी और स्थानीय लोगों को एक दूसरे गांव पंहुचने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

सड़क की टेंडरिंग प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। बरसात का मौसम खत्म होने के बाद इस पर काम शुरू करा दिया जाएगा। सड़क मरम्मत में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाएगा ताकि सड़क लंबे समय तक चल सके। -जितेन्द्र धनखड़, एसडीओ लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें