फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरावली की पहाड़ियों में बने फार्म हाउस में बनाया ठिकाना

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण अब लोग फार्म हाउस और ग्रामीण इलाकों की ओर जाने लगे हैं, जबकि अब तक 30 फीसदी प्रवासी मजदूर घर वापसी कर चुके हैं। उद्यमियों का कहना है कि जब फैक्ट्री नहीं चल रहीं, ऐसे में शहर के स्थान पर फार्म हाउसों में सुरक्षित रहना ही ठीक है, इसलिए काफी लोगों ने फार्म हाउस को अपना ठिकाना बना लिया है।
विज्ञापन

सोहना अरावली पहाड़ी की चोटी पर लोगों ने पहले से ही आलीशान फार्म हाउस बना रखे हैं। इनमें, जज, अभिनेता, मंत्री, उद्योगपति व बड़े अधिकारी रह रहे हैं। यहां पर लोगों ने पार्टी आयोजित करने के लिए भी फार्म हाउस बनाए हुए हैं। अब यहां पर लोग अपने को सुरक्षित बनाए रखने के लिए रह रहे हैं, क्योंकि उनका मानना है कि कोरोना संक्रमण की इस लहर का पता नहीं कब खत्म होगी। इनमें हर समय कुक, चौकीदारी और माली भी रहते हैं।
इस बारे में अरावली आरडब्ल्यूए के उप प्रधान योगेश वत्स का कहना है कि यहां पर रहने वाली लेबर क्लास के लिए आरडब्ल्यूए द्वारा ऑक्सीजन सिलिंडर, खांसी, जुकाम, बुखार तथा इम्यूनिटी बढ़ाने की दवाई रखी गईं हैं। साथ ही बीमार व बेसहारा लोगों के लिए इस्कॉन कंपनी द्वारा खाने की व्यवस्था भी कराई गई है।
विज्ञापन

अरावली आरडब्ल्यूए के प्रधान मुकेश अरोड़ा भी फिलहाल अपने फार्म हाउस नंबर ए 19 में आकर रहने लगे है। वहीं सचिव योगेश भी इस वैश्विक बीमारी को देखकर यही रह रहे हैं। इनके अलावा गुरुग्राम के रहने वाले अश्वनी कुमार भी यहां पर बने अपने फार्म हाउस नंबर ए- 58 में रह रहे हैं। दिल्ली निवासी आरके मित्तल भी अपने फार्म हाउस नंबर डी-16 में रह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें