फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में 71 फीसदी स्कूली स्टाफ को लगी वैक्सीन की डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। कोरोना महामारी की दूसरी लहर खत्म होने के बाद हरियाणा में स्कूल खोले जा चुके हैं। जिसमें छठी से 12वीं कक्षा तक अगस्त माह में खोले गए थे। वहीं चौथी व पांचवीं कक्षा के स्कूल 1 सितंबर से खोले गए हैं। राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में बच्चे पढ़ने पहुंच रहे हैं, जबकि अधिकतर निजी स्कूलों द्वारा ऑनलाइन माध्यम से ही कक्षाएं लगाई जा रही हैं। ऐसे में शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों के शिक्षकों सहित गैर शैक्षणिक स्टाफ को वैक्सीन लगवाने के आदेश जारी किए हुए हैं। विभागीय आंकड़ों के अनुसार, गुरुग्राम में 71 फीसदी अध्यापकों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन

शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी आंकड़ों पर गौर करें तो हरियाणा के सभी जिलों के 14156 सरकारी स्कूलों में 103910 स्टाफ सदस्य नियुक्त हैं जिसमें से 31953 स्टाफ को वैक्सीन की पहली डोज एवं 23426 स्टाफ को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। प्रदेश स्तर पर सरकारी स्कूलों के 53 फीसदी स्टाफ को ही वैक्सीन लगी हैं। शिक्षा निदेशालय ने जिलावार सूची जारी की है। जिसमें 31 अगस्त तक सबसे अधिक करनाल के 88 फीसदी स्कूली स्टाफ को, दूसरे स्थान पर 76 फीसदी चरखी दादरी में स्कूली स्टाफ को और तीसरे स्थान पर 71 फीसदी गुरुग्राम जिले में स्कूली स्टाफ को वैक्सीन लगी है।
आंकड़ों के अनुसार गुरुग्राम के सरकारी स्कूलों में वर्तमान में 4930 स्टाफ सदस्य हैं। जिसमें से 1981 स्टाफ सदस्यों ने वैक्सीन की पहली डोज एवं 1528 स्टाफ सदस्यों ने दूसरे डोज लगवाई है। जिला शिक्षा अधिकारी इंदू बोकन ने बताया कि सभी शिक्षकों एवं गैर शैक्षणिक स्टाफ को वैक्सीन की दोनों डोज लगवाई जाएंगी। ऐसे में सभी स्कूलों के प्रभारियों एवं शिक्षकों को टीके लगवाने के आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें