फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

71 ‘हर हित स्टोर‘ का आज होगा उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज की ओर से प्रदेश में सिरसा जिला को छोड़कर बाकी 21 जिलों में 71 ‘हर हित स्टोर’ खोले जा रहे हैं जिनका उद्घाटन मुख्यमंत्री मनोहर लाल रविवार को एक ही दिन में करेंगे। फर्रूखनगर कस्बा में मुख्यमंत्री स्वयं मौके पर जाकर हरहित स्टोर का उद्घाटन करेंगे और उसके बाद सुल्तानपुर से प्रदेश के बाकि 70 हर हित स्टोर का उद्घाटन वर्चुअल माध्यम से किया जाएगा।
विज्ञापन

एग्रो इंडस्ट्रीज के चेयरमैन एवं बादशाहपुर के विधायक राकेश दौलताबाद ने बताया कि गांव के लोगों को जरूरत की हर चीज गांव में उपलब्ध हो सके और ग्रामीण अंचल में रोजगार के नए अवसर पैदा हों, इसके लिए हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन लिमिटेड सभी जिलों में हर हित स्टोर खोल रहा है। इसके लिए युवाओं से आवेदन मांगे गए थे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हर हित रिटेल विस्तार परियोजना इस वर्ष दो अगस्त को शुरू की थी। परियोजना के अंतर्गत प्रदेश भर में लगभग 2 हजार हर हित स्टोर खोलने की योजना है, जिससे प्रदेश के युवाओं को ना केवल रोजगार के अवसर मिलेंगे बल्कि उनमें उद्यमशीलता का जज्बा पैदा होगा। राकेश दौलताबाद के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र में 1500 और शहरी क्षेत्र में 500 ऐसे स्टोर खोलने की योजना है।
उन्होंने बताया कि हर हित स्टोर पर प्रतिदिन की आवश्यकता का किरयाना का सामान उपभोक्ताओं को मिलेगा, जिसमें सरकारी कॉपरेटिव संस्थाओं अथवा संगठनों जैसे -नैफेड , हैफेड, वीटा आदि, एफपीओ , नेशनल ब्रांड , एफएमसीजी कंपनियों तथा एमएसएमई इकाईयों के उत्पाद शामिल होंगे। ये स्टोर केवल हरियाणा के निवासियों को ही अलॉट किए जा रहे हैं। इसके लिए गुरूग्राम, करनाल तथा हिसार में मास्टर वेयरहाउस का प्रबंध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें