फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्करों के चंगुल से 5 गोवंश मुक्त कराए, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। गांव माहोली में पुलिस ने मालवाहक वाहन से 5 गोवंशों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, उन्हें सूचना मिली थी कि गांव माहोली से एक गाड़ी में गोवंशों को राजस्थान की ओर गोकशी के लिए ले जाया जा रहा है। इसके बाद पुलिस टीम ने गांव माहोली में नाकाबंदी कर दी। थोड़ी देर बाद पुलिस को गाड़ी आती हुई दिखाई दी। चालक ने पुलिस टीम को देखकर गाड़ी वापस भगाने की कोशिश की, लेकिन जवानों ने गाड़ी को रोककर चालक-परिचालक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान मुफीद, अरशद निवासी मिर्जापुर थाना किशनगढ़ बास अलवर के रूप में हुई। गाड़ी से कुल्हाड़ी और छुरी भी बरामद हुई है। पुलिस ने गोवंशों को गोशाला में भिजवा दिया है। आरोपियों को अदालत में पेशकर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें