फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडल स्तरीय रोजगार मेले में 400 प्रतिभागियों को मिली नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। शहर के राजकीय कन्या महाविद्यालय सेक्टर-14 गुरुग्राम में बुधवार को दो दिवसीय मंडल स्तरीय ऑनलाइन रोजगार मेले का समापन हुआ। रोजगार मेले में रजिस्ट्रेशन से लेकर साक्षात्कार तक सब कुछ ऑनलाइन माध्यम से ही आयोजित किया गया। रोजगार मेले के लिए लगभग 1500 से प्रतिभागियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान उन्होंने 50 कंपनियों के प्रतिनिधियों को ऑनलाइन माध्यम से ही साक्षात्कार दिया जिसमें 400 प्रतिभागियों की योग्यतानुसार विभिन्न कंपनियों ने नौकरी दी है। यह रोजगार मेला नवज्योति ट्रांसफॉर्मिंग लाइव्स एंड करियर सोसाइटी के सहयोग से आयोजित किया गया था, जिसमें विद्यार्थियों से कोई भी फीस नहीं ली गई।
विज्ञापन

मंडल स्तर पर आयोजित रोजगार मेला में गुरुग्राम, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, मेवात, फरीदाबाद और पलवल के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। रोजगार मेले का समापन हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने ऑनलाइन माध्यम से किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विद्यार्थियों के लिए निरंतर कल्याणकारी योजनाएं जारी कर रही हैं। भविष्य में भी इसी तरह के कार्यक्रम प्रत्येक महाविद्यालय में आयोजित किए जाने की आवश्यकता पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के प्रति हमारी सरकार संवेदनशील है।
महाविद्यालय के प्राचार्य डा. रमेश कुमार गर्ग ने बताया कि रोजगार मेला में रजिस्ट्रेशन कराने वाले सभी प्रतिभागियों को ऑनलाइन माध्यम से साक्षात्कार के शामिल होने, अपना सीवी तैयार करने सहित अन्य जानकारी भी दी गई थी। ऑनलाइन रोजगार मेला प्लेसमेंट सेल के प्रभारी संदीप मान, डा. रोमा, मनीषा गोयल, डा.लोकेश शर्मा, डा.अमितेश बोकन तथा नवज्योति संस्था के गुरशरण खुराना व कर्मचारियों के सहयोग से आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें