फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में अब तक 35 लाख 97214 को लगा संक्रमणरोधी टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। संक्रमणरोधी टीकाकरण की प्रक्रिया अब भले ही कमजोर पड़ रही हो लेकिन टीकाकरण के मामले में गुुरुग्राम शुरुआत से ही अव्वल रहा है। स्थिति यह है कि जिले में अब तक टीके की कुल 35 लाख 97214 डोज लगाई जा चुकी हैं, जो प्रदेश के किसी भी जिले के मुकाबले सर्वाधिक है। इसमें से करीब 15 लाख लाभार्थी ऐसे हैं, जिनको दूसरी डोज लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन

टीकाकरण के मामले में फरीदाबाद दूसरे स्थान पर है, जहां अब तक टीके की कुल 25 लाख डोज लगाई डोज लगाई जा चुकी है। वहीं, इस सूची में अंबाला तीसरे स्थान पर है। यहां अब तक 14 लाख 56 हजार लोगों को संक्रमणरोधी टीके की डोज लगाई जा चुकी है। खास बात यह है कि गुरुग्राम में शुरुआत से बिना भेदभाव के सिर्फ आधार कार्ड नंबर के आधार पर पंजीकरण कर टीकाकरण किया जा रहा है। एक आंकड़े के मुताबिक लाभार्थियों में करीब 40 फीसदी से ज्यादा अन्य राज्यों के लोग शामिल हैं, जो रोजगार के सिलसिले में गुरुग्राम में रह रहे हैं।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि उच्च स्तर से मिले निर्देशानुसार सभी को टीकाकरण किया जा रहा है। ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को टीका लगे, इसको देखते हुए अब घर-घर टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है, जो अपेक्षित गति से चल रहा है। इसी क्रम में रविवार को जिले में कुल 5738 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया, जिसमें से शासकीय केंद्रों पर 5044 व निजी केंद्रों पर 694 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें से 1109 को टीके की पहली व 4629 को दूसरी डोज दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें